बहुत तरीके की चोरी की खबरें सुनी होंगी, क्या आपने चिता के चोरों के बारे में सुना। यमुनानगर में ऐसे 3 चोर पकड़े गए तो चिता से अस्थियां चुरा रहे थे। यमुनानगर के गांव शादीपुर के श्मशानघाट में चिता से अस्थियां चुराते समय ग्रामीणों ने तीन लोगों को दबोच लिया। तीनों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और सूचना पुलिस को दी। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने पूछताछ की तो तीनों यूपी के रहने वाले हैं और रिश्तेदार (एक ससुर व दो दामाद) है। शादीपुर निवासी राजेश और बलवंत ने बताया कि सुबह गांव के लोग सैर के लिए निकले थे। उन्होंने देखा कि तीन लोग श्मशानघाट में चिता के पास खड़े हैं। इस दौरान वे वहां से कुछ समेट रहे हैं।
यह देख ग्रामीण मौके पर गए तो वे घबरा गए और जब उनका थैला चेक किया तो उसमें अस्थियां थी। इसकी सूचना तुरंत गांव में दी गई। वहां से ग्रामीण आए तो उन्होंने तीनों लोगों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे तांत्रिक क्रियाओं के लिए अस्थियां चोरी करने आए थे।
किसी तांत्रिक ने उन्हें बताया था कि मृतक की अस्थियां चिता से उठाकर लाने से उनके भले की तांत्रिक क्रिया की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान आरोपियों ने बताया कि वे कई श्मशानघाट पर गए थे, लेकिन वहां पर उन्हें चिता नहीं मिली। शादीपुर श्मशानघाट पर चिता मिली तो उसमें से अस्थियां ले जाने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने तीनों धुनाई भी कर दी। सूचना पर सदर यमुनानगर की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले गई। वहां पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। थाना प्रभारी रणधीर सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है, इसलिए पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।