फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: गन प्वाइंट पर युवती को उसकी गाड़ी में किडनैप कर किया रेप

Thu, 19 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर-20 की मेन मार्केट में मंगलवार को रात कार सवार एक युवती को पहले तो एक बदमाश ने गन प्वाइंट पर उसकी ही गाड़ी में किडनैप किया। इसके बाद युवती को बदमाश ने जबरदस्ती शराब पिलाई और पंचकूला के सेक्टर-21 के पास एक सुनसान जगह पर दुराचार किया। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी युवती का फोन और गाड़ी लेकर फरार हो गया है। युवती ने बुधवार को सुबह सेक्टर-20 पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। सेक्टर-20 पुलिस थाना ने मामले की जांच महिला पुलिस थाना को सौंपी है।

महिला पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार जब युवती को बदमाश ने गन प्वाइंट पर किडनैप किया, तब वह कार में अकेली थी। युवती मंगलवार देर रात एक फ्रेंड के साथ सेक्टर-20 की मेन मार्केट में सामान खरीदने आई थी। उसका दोस्त जैसे ही गाड़ी से उतरकर दुकान में सामान खरीदने गया। इतने में एक बदमाश कार में जबरदस्ती घुस आया और पिस्तौल तानकर युवती को साथ चलने को कहा। उसके बाद वह उसे सेक्टर-21 स्थित एक सुनसान जगह पर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट में दोस्त के साथ आई थी सामान खरीदने

रेप - फोटो : DEMO Pics
सेक्टर-21 स्थित एक सुनसान जगह पर ले जाने के बाद बदमाश ने युवती को जबरन शराब पिलाई और कथित रूप से दुराचार किया। युवती का दोस्त जब दुकान से बाहर आया तो उसने पाया कि युवती और उसकी गाड़ी दोनों ही गायब थी। उसने मार्केट में इधर उधर देखा। 

लेकिन उसकी दोस्त और गाड़ी का  कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवती के दोस्त ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती पीरमुछल्ला की रहने वाली है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर अज्ञात के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह उस बदमाश को नहीं जानती है। जांच अधिकारी शिवा ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार और लड़की का मोबाइल लेकर फरार हो गया है। पुलिस मामले में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें