फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मे छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाया, 3 दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप

Fri, 09 Sep 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
रेवाड़ी में महिला के साथ गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
युवक ने खेत छोड़ने के बहाने महिला को बाइक पर बिठाया और अपने तीन दोस्तों को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर के समय खेत में घास लेने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में एक युवक ने उसे बाइक पर खेत तक छोड़ने को कहा। उसने मना किया तो जबरन उसे बाइक पर बिठा लिया और सुनसान जगह पर ले गया। महिला ने बताया कि वहां पर उसने अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया।
Trending Videos
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए

girl raped and sold - फोटो : demo
महिला ने पुलिस को बताया कि युवकों ने उसे किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। महिला ने पूरे मामले के बारे में अपने परिजनों को बताया तो वे उसे ​थाने ले गए, जहां थानेदार ने ​शिकायत लिख ली, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। मामला दर्ज नहीं होने पर

महिला ने एसपी संगीता कालिया से मुलाकात की। एसपी से मुलाकात के बाद अब महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर खालेटा निवासी संदीप, धोलू, सोनू व जमशेद के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला तीन अगस्त का है और 18 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें