शराब ने एक छात्रा का गैंगरेप होने से बचा लिया। हुआ यूं कि रोहतक में 3 युवकों ने 9वीं छात्रा को किडनेप कर लिया था। वे उससे गैंगरेप करने वाले ही थे कि नशा उनपर हावी हो गया और इसी का फायदा उठा छात्रा भाग निकली। आरोपियों के पीछा करने पर छात्रा ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए झाड़ियों में छिपकर रात बिताई।
इसके बाद सुबह घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। छात्रा की शिकायत पर उसी की कॉलोनी के शालू, ईल्लू और एक अन्य युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अपहरण का केस दर्ज किया गया। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।
छात्रा शहर के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई करती है।
कार में आए, जबरन उठाकर ले गए युवक
छात्रों ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर के घर पर जाकर गालीगलौज और बदतमीजी की।
- फोटो : Demo pic
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में छात्रा का कहना है कि 24 जून की शाम करीब सात बजे खाना खाने के बाद घर के पास न्यू गोहाना बाईपास की तरफ टहल रही थी। इसी बीच पीछे से एक सफेद रंग की कार से दो युवक उतरे और उसे पकड़कर बैठा लिया। कार के अंदर 3 युवक थे।
दो युवक शालू और ईल्लू कालोनी के थे जबकि एक अन्य आरोपी को नहीं जानती। काफी देर तक छात्रा के घर न आने से परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। आस-पास और रिश्तेदारों में तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं लगा। 25 जून की दोपहर दो बजे छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे कार से कच्चे रास्ते पर ले गए। यहां आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने बताया कि तीनों आरोपी नशे में थे। मौका देखकर छात्रा वहां से भाग निकली और अंधेरा का फायदा उठाते हुए झाड़ियों में छिप गई।
सुबह छात्रा ने सड़क पर एक कार में लिफ्ट ली और अपने घर पहुंची। मामले में जांच अधिकारी महिला एएसआई बिमला का कहना है कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।