फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली को तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचाई, बेटी से रेप की कोशिश

Wed, 20 Jul 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की, फिर बेटी से रेप की कोशिश - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पंजाब निवासी एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा ली। साथ ही, बेटी से रेप की कोशिश की। पुलिस ने उसकी पहली पत्नी की शिकायत पर दहेज उत्पीडन, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, जगाधरी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी पंजाब के डेराबस्सी जिले के गांव मुबारकपुर निवासी अमित के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने खूब दान दहेज दिया। लेकिन ससुरालजन शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। तभी से वह बेटी के साथ मायके में रह रही है। पिछले माह उसकी सास कुसम लता व ससुर अश्वनी कुमार उसके घर पर आए। दोनों उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को किसी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर ले गए।
विज्ञापन


20 जून को उसकी बेटी ने उसे फोन पर उसे बताया कि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। आरोप है कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। वह तुरंत डेराबस्सी गई और अपनी बेटी को साथ लेकर आई। हुडा चौकी इंचार्ज एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद उसके आरोपी पति व सास-ससुर पर विभिन्न धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें