फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से इंस्टीट्यूट संचालक कर रहा था रेप, युवती गर्भवती

Sun, 27 Mar 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अभी तक फरार हैं।
विज्ञापन
बठिंडा निवासी एक लड़की ने जीरकपुर के एक इंस्टीट्यूट के प्रबंधक पर तीन महीने तक लगातार रेप करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस में दी शिकायत में दो लोगों पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इंस्टीटयूट के प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जीरकपुर थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि बठिंडा निवासी एक लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि यहां के बलटाना क्षेत्र के एक इंस्टीट्यूट संचालक से उसकी जान पहचान कुछ महीने पहले हुई थी। वह अपने घर में धार्मिक शिक्षा देता था। जिस कारण वह उसके संपर्क में आई। कुछ महीने में दोनों काफी नजदीक आ गए।

लड़की का आरोप है कि एक दिन वह आरोपी के घर एक किताब लेने गई। उस समय वह घर में अकेला था। अकेला पाकर दौरान उसके साथ दुराचार किया। लड़की के मुताबिक उसने इस मामले की शिकायत आरोपी के दो साथियों से की, जिन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई करवाने का भरोसा दिया। लेकिन काफी लंबा समय बीत जाने के बाद दोनों ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी का हौसला खुल गया और वह उसके साथ लगातार तीन महीने तक रेप किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद आरोपी उसको छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके दोनों साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें