फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ फिर शर्मसार, अब 5वीं की छात्रा से गलत काम

Fri, 20 Dec 2013 07:14 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आज फिर मानवता शर्मसार हुई। गांव दड़वा में अब पांचवीं में पढ़ने वाली 10 साल की एक बच्ची से शारीरिक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दड़वा के ही 40 वर्षीय राम कुमार के रूप में हुई है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी राम कुमार बच्ची और उसके माता-पिता को पहले से ही जानता था। वीरवार को जब वह बच्ची के घर गया और पूछा कि तुम्हारे माता-पिता कहां गए हैं। बच्ची ने उन्हें जवाब में कहा कि वे तो अपने काम पर गए हैं।
विज्ञापन


आरोपी ने फिर उसे चाय बनाने को बोला और इस दौरान उससे छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची किसी तरह से बचकर शोर मचाते हुए अपने घर के बाहर निकल आई और पड़ोसी इकट्ठे हो गए। इसके बाद बच्ची के माता-पिता को सूचना दी गई और फिर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी राम कुमार मूल रूप से यूपी के जिला बहराइच का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि वह पहले गांव दड़वा में गज्जक बनाने की फैक्ट्री में काम करता था और बाद में उसे उस फैक्ट्री से निकाल दिया गया था। राम कुमार शराब पीने का आदि है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें