फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बच्ची को अकेला देखा नाबालिग की नीयत डोली, मां गई थी बाहर

Sun, 31 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
घर में अकेली बच्ची को देखकर नाबालिग लड़के की नीयत डोल गई और वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। मामला पंजाब के लुधियाना का है। जब बच्ची की मां घर पहुंची तो आरोपी उन्हें देख कर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची की मां ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नाबालिग मजदूर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह इलाके से ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे आब्जर्वेशन होम में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी उस घर में काम करता था। बच्ची की मां एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए बाहर चली गई। बच्ची घर में अकेली थी।

इसी दौरान आरोपी ने बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब बच्ची की मां पहुंची तो आरोपी उन्हें देखकर फरार हो गया। बच्ची की मां ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी रवि शंकर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पेश करने के बाद बच्चों की जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें