फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की बात कह ले गया होटल, रेप कर भाग निकला

Sat, 07 Dec 2013 10:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-35 निवासी महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार का करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-37 निवासी जसकरण के खिलाफ डीडीआर दर्जकर जांच शुरू कर दी।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-35 निवासी जसकरण को काफी समय से जानती थी। दो दिन पहले जसकरण उसके पास आया और शादी का झांसा देकर उसे सेक्टर-22 के एक होटल में ले गया।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया जसकरण ने वहां दुराचार किया और बाद में शादी करने से इंकार कर भाग गया। शुक्रवार शाम करीब छह बजे महिला ने दुराचार होने की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


सेक्टर 17 थाना प्रभारी ने बताया कि जसकरण को महिला जानती है। महिला का दस साल का बच्चा भी है।

जसकरण और महिला लीव रिलेशन में करीब छह महीने पहले रह चुके हैं। पुलिस मामले में लीगल राय लेकर मामला दर्ज करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें