फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रेप की कोशिश, मुंह में ठूंसा कपड़ा, कपड़े भी फाड़े

Mon, 30 May 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
दिनदिहाड़े घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश की गई। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना रोहतक के महम की है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर में उसके परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। इसी बीच गांव का अमित घर में घुस आया। उसने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो अमित ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने की कोशिश की।

महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। वारदात के बाद महिला पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी अमित के खिलाफ बयान दर्ज करवाए। महिला का कहना है कि आरोपी पहले भी एक बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। उसके मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान करा दिए हैं। आरोपी अमित की तलाश की जा रही है।
- हेड कांस्टेबल नीलम, जांच अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें