फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर आकर कोच ने रेप पीड़ित खिलाड़ी को दिलवाई मारने की धमकी, 4 के खिलाफ केस

Wed, 03 Oct 2018 10:16 AM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन
भोपाल की राष्ट्रीय स्तर की वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी को नौकरी का झांसा देकर रेप करने के आरोपी कोच ने जमानत पर बाहर आते ही समझौते के लिए दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर अपनी बहन और दोस्तों से जान से मारने की धमकी दिलवाई। व्हाट्सएप पर खिलाड़ी को मेसेज भिजवाकर भी दबाव बनवाया। पीड़ित खिलाड़ी को सात दिन में 15 बार धमकी दी जा चुकी है। दहशत में खिलाड़ी ने मोबाइल बंद कर दिया है। धमकी भरी ऑडियो रिकार्डिंग और व्हाट्सएप मेसेज पुलिस को सौंपे हैं। शिकायत पर पुलिस ने सरकारी कोच, उसकी बहन समेत चार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौकरी का झांसा देकर राजीव गांधी स्टेडियम में सरकारी कोच भगत सिंह ने उसे जून में रोहतक बुलाया। होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद हरिद्वार ले जाकर गंगा में फेंकने का प्रयास किया। बाद में रोहतक बस स्टैंड पर अधमरी अवस्था में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। पीड़ित के अनुसार एक सितंबर को कोच जेल से जमानत पर बाहर आ गया।

इसके बाद उसने अपनी बहन राजबाला, रिश्तेदार बिजेंद्र और योगेश दहिया से कॉल कराई। तीनों ने रेप के मामले में समझौता करने का दबाव बनाया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। व्हाट्सएप पर भी धमकी भरी मेसेज भेजे। अर्बन स्टेट थाने के एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है कि खिलाड़ी की शिकायत पर कोच भगत सिंह, उसकी बहन, बिजेंद्र और योगेश पर धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें