फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद भी दरिंदों का दिल न माना और...

Sun, 11 Jan 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानियां
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बाद अब सिरसा में भी रेप के बाद महिला की हत्या की वारदात सामने आई है। महिला का खून से लथपथ शव खेतों से बरामद हुआ। उसके चेहरे, सिर और हाथों पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर की है और महिला की उम्र करीब 35 साल है। खून से सना शव सिरसा जिले के गांव सुलतानपुरिया के खेतों में मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा हत्या का सच

जानकारी के अनुसार सुलतानपुरिया के खेतों में ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा और रानियां थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के सिर पर चोटों को निशान हैं।

शुरुआती जांच में रेप के बाद उसकी हत्या करके शव खेतों में फेंके जाने की पुष्टि हुई है। मृतका के हाथ पर करतार सिंह लिखा हुआ है। सीन ऑफ क्राइम के प्रभारी अमजेर सिंह भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई का कहना है कि युवती रानियां क्षेत्र की नहीं लग रही। सभी गांवों में सूचना भिजवा दी गई, लेकिन महिला लापता होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।  लड़की के साथ अज्ञात लोगों ने दुराचार किया और बाद में हत्या करके शव यहां फेंका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें