स्थानीय निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे और उसके पिता से 60 लाख रुपये भी ले लिए।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, आरोपी संजीव गर्ग ने खुद को ज्योतिषी बताकर शिकायतकर्ता को घरेलू क्लेश दूर करने का झांसा दिया। पूजा-पाठ करने का बहाना कर आरोपी उसके घर आने-जाने लगा। आरोपी ने कहा कि वह अपने पति के साथ रही तो उसके दोनों बच्चों की जान जा सकती है।
आरोपी ने उसे अपने पति से तलाक लेने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि वह घर आकर उसके और उसके पति के रिश्ते में दरार डालने लगा। आरोपी उपचार का बहाना कर उसे उसके मायके ले आया।
जमीन में निवेश के बहाने लिए रुपये
महिला ने बताया कि आरोपी खुद को अविवाहित बताकर पति से तलाक का दबाव बनाते हुए उसे व पति को धमकी देने लगा। आरोपी ने अक्तूबर-2014 में उसके पति से 25 लाख रुपये लेकर पंचायती फैसला करवाया और कहा कि अब उसका तलाक हो गया है।