फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जत लुटी और लाखों भी, पति ने भी सुसाइड कर ली, महिला ने सुनाई आपबीती

Sat, 10 Dec 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
महिला के साथ रेप हुआ तो पति ने लगा लिया फंदा
विज्ञापन
इज्जत भी लुट गई, पैसे भी चले गए और पति ने भी जान दे दी। महिला ने अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस वालों की भी आंखें भर आई। घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ की है।
विज्ञापन


युवक शराब पीकर आया और कमरे में जाकर अंदर से बंद कर लिया। सुबह पत्नी ने उसे फंदे से लटका पाया। इसके पीछे की वजह निकली पत्नी से रेप, जिसे वह सहन नहीं कर पाया। वह इतना आहत था कि उसने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि एक युवक कुछ दिन पहले एक महिला को बहला फुसला कर रेवाड़ी ले गया जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके 12 लाख रुपये भी ले लिए।

पीड़ित महिला ने अपने पति को आपबीती बताई, पति इस सदमे का बर्दाश्त नहीं कर पाया और बृहस्पतिवार की शाम फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर महेंद्रगढ़ निवासी बुधराम एवं गांव बुचावास निवासी अनिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्लॉट के चक्कर में इज्जत भी गई और पति भी

rape
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसे रेवाड़ी में एक प्लॉट लेना था। उसके एक परिचित गांव बुचावास निवासी अनिल ने प्लॉट के लिए उसका नंबर अपने दोस्त महेंद्रगढ़ निवासी बुधराम को दिया। रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति को प्लॉट के लिए 12 लाख रुपये दिये गये। प्लॉट का मामला तय नहीं हो पाने के कारण उससे पैसे लेने रेवाड़ी जाना था। वह और बुधराम 30 नवंबर को प्लॉट से संबंधित पैसे लेने रेवाड़ी गए।

रेवाड़ी पहुंचने के बाद रेवाड़ी निवासी उक्त व्यक्ति ने मेरे दिए हुए 12 लाख रुपये लौटा दिए। उसके बाद मैंने बुधराम को वापस घर चलने की बात कही। बुधराम मुझे चाय के बहाने से एक होटल  पर ले गया। वहां पर मेरे आधार कार्ड से एक कमरा भी लिया। कमरे पर बुधराम ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और मेरे 12 लाख रुपये भी ले लिए और जान से मारने की धमकी दी और घर लौटने को बस में बैठा दिया।

मेरा पति उस दिन काम से बाहर गया हुआ था उसके आने के बाद मैंने अपने पति बलवंत को आप बीती बताई। पति यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और बृहस्पतिवार की शाम पहले टेंशन में शराब पी और उसके बाद कमरा बंद कर फांसी लगा ली। मैने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी बुधराम एवं अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें