फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः रेप के आरोपी की पिटाई के बाद मौत, लड़की के परिवार पर मामला दर्ज

Wed, 03 Oct 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के मोगा में दुष्कर्म के आरोपी की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन मंगलवार को उसने अस्पताल में दमतोड़ दिया। मोगा के थाना मेहना इलाके की एक बस्ती में घुसकर नाबालिग लड़की से 29 सितंबर को दिनदहाड़े पास के गांवों में रहने वाले पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था। लड़की के परिजनों ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के बाद जमकर पीटा था। इलाज के दौरान मुख्य आरोपी चमकौर सिंह की मंगलवार को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई।

विज्ञापन


 पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पीड़ित लड़की के भाई समेत अन्य परिजनों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रमुख दिलबाग सिंह ने बताया कि चमकौर सिंह पुत्र काला सिंह उसके भाई तरसेम सिंह उर्फ सेमा, संदीप सिंह पुत्र देबी सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र बिल्लू सिंह सभी गांव दुसांझ ओर जग्गा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 /452 /507 /148 और 3/4 के तहत केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि चमकौर सिंह पर आरोप था कि उसने बीती 29 सितंबर की दोपहर बाकी आरोपियों की मदद से अकेली नाबालिग लड़की से जबरदस्ती दुराचार किया। 

इस दौरान पीड़ित नाबालिग के शोर मचाने पर उसके पारिवारिक सदस्यों ने चमकौर सिंह को पकड़ लिया था। परिजनों ने चमकौर की जमकर पिटाई की थी। हालत गंभीर होने पर उसे स्थानीय अस्पताल पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था। वहां चमकौर सिंह ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। थाना प्रमुख ने बताया यहां चमकौर सिंह से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


 मृतक  के भाई तरसेम सिंह उर्फ सेमा के बयान पर नाबालिग लड़की के भाई और अन्य परिजनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 365, 148 /149 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों परिवार अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें