डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने रणजीत सिंह कत्ल केस में सीबीआई अदालत पंचकूला की ओर से गवाहियां बंद करने के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। एडवोकेट एसके गर्ग नरवाना के माध्यम से दाखिल अर्जी में कहा गया है कि डेरा प्रमुख की ओर से और गवाहियां कराई जानी थीं, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई।
सीबीआई कोर्ट ने गवाहियां बंद कर दी। ऐसे में डेरा प्रमुख को पक्ष रखने का मौका नहीं मिला है। लिहाजा उन्हें और गवाहियां कराने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। हाईकोर्ट के जस्टिस हरिपाल वर्मा की एकल बेंच ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। मामले की सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी।