देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार हिसार के सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल आज हाईकोर्ट में पेश किया गया। अब अगली पेशी 23 दिसंबर को होगी। पेशी के लिए आज चंडीगढ़ में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। जस्टिस के. कानन ने पिछली सुनवाई पर रामपाल, राम कंवर ढाका और डाक्टर ओपी हुड्डा को पेश होने का निर्देश दिया था।
पिछली सुनवाई के दौरान रामपाल को हिसार से गिरफ्तार करके ट्रांजिट वारंट पर हाईकोर्ट लाया गया था। पेशी के दौरान बड़े स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
तब रामपाल को अवमानना मामले में जमानत मिल गई लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया। रामपाल इस वक्त पुलिस रिमांड पर हैं।
फोर्स की तैनाती नहीं, लेकिन कड़ी चौकसी
शुक्रवार को हरियाणा पुलिस रामपाल को हाईकोर्ट में पेश करेगी। चंडीगढ़ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हाईकोर्ट में सुरक्षा घेरा पिछली सुनवाई के माफिक कड़ा ही रहेगा। शहर के अन्य हिस्सों में फोर्स की तैनाती नहीं होगी, लेकिन कड़ी चौकसी बरती जाएगी।
हिसार की अदालत में 14 जुलाई को रामपाल की पेशी के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा उत्पात मचाने की घटना पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान हुए रामपाल के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू की थी।
नोटिस, जमानती वारंट व गैर जमानती वारंट जारी होने पर भी रामपाल पेश नहीं हुए तो हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया कि हर हालत में रामपाल को पेश किया जाए। बड़े आपरेशन के बाद हरियाणा पुलिस रामपाल को गिरफ्तार करके हाईकोर्ट लाई थी।