फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश हत्याकांडः डेढ़ घंटे की मुलाकात में ही कर दी हत्या

Sun, 24 Nov 2013 11:22 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश कुमारी मर्डर केस में पंचकूला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गत वीरवार रात 11 बजे मोरनी टी प्वाइंट पर इस हत्या को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


गिरफ्तार युवकों में सूरजपुर निवासी गुलशन कुमार एवं बलटाना निवासी मोनू शामिल हैं। राकेश कुमारी से दोनों आरोपियों की यह पहली मुलाकात थी।

महज डढ़े घंटे की इस मुलाकात का अंत राकेश कुमारी की गला दबाकर हत्या से हुआ। पुलिस दोनों को रविवार को अदालत में पेश करेगी।

अमर उजाला ने शनिवार को प्रकाशित अंक में इस हत्या से जुड़े तमाम पहलुओं का खुलासा कर दिया था। दोनों आरोपियों के नाम भी बता दिए गए थे।

दोस्त हैं दोनों आरोपी
पुलिस कमिश्नर राजबीर देसवाल ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस में इस हत्याकांड की पूरी गुत्थी सुलझा लिए जाने का दावा किया।

उन्होंने बताया कि गुलशन और मोनू दोनों दोस्त हैं। एक बिचौलिये से चार-पांच महीने पहले दोनों को राकेश कुमारी उर्फ शिखा ठाकुर का नंबर मिला था।

वे फोन पर राकेश से संपर्क करते रहते थे। आखिर वीरवार को दोनों ने राकेश कुमारी फोन पर संपर्क कर मुलाकात का फैसला किया।

वीरवार रात को मोहाली के एक गुरुद्वारे के पास मिलने के वक्त तय किया गया। गुलशन और मोनू रात दस बजे अपने एक और दोस्त मनीष की बाइक लेकर तय स्थान पर पहुंचे मगर राकेश कुमारी वहां नहीं मिली। दोबारा फोन करने पर उसने पास की फर्निचर मार्केट आने को कहा।

रात 10 बजे : वह साइकिल सवार कौन था
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि जब वे दोनों फर्नीचर मार्केट पहुंचे तो राकेश कुमारी एक साइकिल सवार के साथ वहां पहुंची।

दोनों ने उसे दो हजार रुपये देने की बात कही और अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गए। पुलिस अब इस साइकिल सवार का भी पता लगा रही है।

रात 10:30 बजे : मोरनी टी प्वाइंट
पुलिस कमिश्नर के अनुसार दोनों दोस्त राकेश कुमारी को बाइक पर साथ लेकर सेक्टर 35, ट्रिब्यून चौक होते हुए रात लगभग साढ़े 10 बजे मोरनी टी प्वाइंट के पास पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों राकेश कुमारी को गुलशन के सूरजपुर स्थित कमरे पर ले जाना चाहते थे। मगर महिला पहले पैसों की मांग कर रही थी। वे टी-प्वाइंट के पास रुक गए।

महिला ने बिना पैसे लिए आगे जाने से इंकार कर दिया। दोनों पहले ही नशे में थे और उन्होंने राकेश कुमारी को डराने के लिए उसकी पिटाई कर दी।  

11:00 बजे : फोन आया
टी-प्वाइंट के पास जब झगड़ा चल रहा था तभी 11 बजे राकेश कुमारी के मोबाइल की घंटी बजने लगी। राकेश कुमारी ने फोन रिसीव किया दोनों ने छीन कर उसे काट दिया।
विज्ञापन


11:30 बजे : हत्या
राकेश कुमारी पैसे न मिलने पर घर लौटने की जिद्द कर रही थी। करीब एक घंटे की बहस, मारपीट और झगड़े के बाद भी राकेश कुमारी के न मानने पर दोनों ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और शव हाइवे पर फेंक कर फरार हो गए। बाद में किसी अज्ञात वाहन ने इस शव को कुचल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें