फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश हत्याकांडः आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Mon, 25 Nov 2013 09:50 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
32 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या कर शव को मोरनी टी प्वाइंट के पास फेंकने के दो आरोपियों को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस पर भेज दिया। वीरवार को महिला राकेश कुमारी को मुलाकात के बहाने बुलाकर नशे में धुत युवकों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पंचकूला पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

सूरजपुर निवासी गुलशन और बलटाना निवासी मोनू दोस्त हैं। दोनों की 32 वर्षीय महिला राकेश के साथ पिछले कुछ महीने से बातचीत होती थी। वीरवार रात दोनों ने योजना बनाकर महिला को मुलाकात के लिए बुलाया।
विज्ञापन


दोनों मोहाली से बाइक पर महिला को साथ लेकर पंचकूला पहुंच गए। महिला के साथ रुपयों को लेकर कहासुनी के बाद नशे में धुत युवकों ने उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेः राकेश हत्याकांडः डेढ़ घंटे की मुलाकात में ही कर दी हत्या

बाद में युवकों ने महिला के शव कोे रास्ते में ही फेंक दिया और फरार हो गए। रात के अंधेरे में किसी वाहन ने शव को कुचल दिया था।

पूछताछ में मिलेगी और जानकारियां  
गुलशन और मोनू की महिला राकेश से जान-पहचान एक बिचौलिये के जरिये हुई थी। इसके बाद युवकों और महिला के बीच बातचीत होने लगी। वीरवार को पहली बार मुलाकात के लिए महिला ने हामी भरी।
विज्ञापन


बाद में युवकों की बात नहीं मानने पर पहले उन्होंने महिला के साथ मारपीट की, बाद में हत्या कर दी थी। युवकों से पूछताछ के दौरान हत्या के बारे में कुछ और जानकारियां पुलिस हासिल करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें