फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः विजिलेंस ने रिश्वत लेते दो कानूनगो को किया गिरफ्तार, इस तरह बिछाया था जाल

Wed, 03 Oct 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी कानूनगो
विज्ञापन

पंजाब में रिश्वत लेते दो कानूनगो को विजिलेंस टीम ने धर दबोचा है। पहला मामला फतेहगढ़ साहिब का है। यहां विजिलेंस ब्यूरो ने एक नायब सदर कानूगो को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर हेमंत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव तंगोरी जिला मोहाली की शिकायत पर की गई है। 

विज्ञापन


 नायब सदर कानूनगो बलबीर सिंह ने उसकी पत्नी के परिवार की पुश्तैनी जमीन का रिकार्ड अदालत में पेश करने बदले 6 हजार रुपये की मांग की थी। ये राशि अदालत में रिकार्ड पेश करने के बाद लेनी थी। 

इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए गवाह विक्की कुमार निवासी तलानिया, सरकारी गवाह परबलीन सिंह चीमा सचिव मार्केट कमेटी अमलोह, मानमहिंदर सिंह फंक्शनल मैनेजर जीएमडीआईसी मंडी गोबिंदगढ़ की मौजूदगी में विजिलेंस टीम ने नायब सदर कानूनगो बलबीर सिंह को फतेहगढ़ साहिब की कोर्ट में रिकार्ड पेश करने के बाद कथित तौर पर 6 हजार रुपये लेते हुए कचहरी में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम में एएसआई दलविंदर सिंह, एएसआई कुलजस राय, एएसआई गगनदीप कौर, हवलदार बलदेव कृष्ण, हवलदार सरवन, इंद्रजीत सिंह, अवतार सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में भी कानूनगो गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
वहीं जालंधर में विजिलेंस ब्यूरो पंजाब की टीम ने शाहकोट के कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरूप सिंह के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार शाहकोट के कानूनगो सरूप सिंह के पास दो पक्षों के बंटवारे का केस पेंडिंग था। आरोप है कि वह काफी समय से मामले को लटका रहा था। शिकायत के अनुसार सरूप सिंह ने मामले में जल्द कार्रवाई के लिए एक पक्ष से रिश्वत की मांग की थी।

 कानूनगो सरूप सिंह से परेशान पीड़ित पक्ष ने विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी दिलजिंद्र सिंह ढिल्लो को शिकायत दी। एसएसपी के निर्देशों पर डीएसपी विजिलेंस सतपाल सिंह की टीम ने बुधवार सुबह को ट्रैप लगाया। दोपहर बाद जब निर्धारित स्थल पर कानूनगो सरूप सिंह ने पीड़ित पक्ष से 10 हजार रुपये रिश्वत ली तो विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रेड कर दी। 

टीम ने मौके पर सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कानूनगो सरूप सिंह से रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद किए। कानूनगो सरूप सिंह के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें