फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस नहर में गिरी, 8 के मरने की पुष्टि

Wed, 21 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 7
ASR Accident - फोटो : अमर उजाला
अमृतसर से बड़ी खबर है। यहां अटारी रोड पर स्थित नहर में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस नहर में गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
ASR Accident - फोटो : अमर उजाला
अमृतसर के सीमावर्ती गांव महावा के पास स्कूल बस मंगलवार की दोपहर के नहर में गिर गई। हादसे में 8 बच्चों को मौत हो गई और 29 घायल हो गए। घायलों में से दो बच्चों की हालत गंभीर है। सभी बच्चे एमकेडी डीएवी स्कूल नेष्ठा अटारी स्कूल के हैं। इन बच्चों में केजी से लेकर बड़ी कक्षाओं के बच्चे है।
विज्ञापन

3 of 7
ASR Accident - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में छुट्टी के बाद मंगलवार की दोपहर करीब 12:40 बजे स्कूल बस बच्चों उनके घर छोड़ने जा रही थी। गांव महावा के पास पुली से गुजरते हुए बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्र हो गए और बच्चे को नहर से निकालने जुट गए। 

4 of 7
ASR Accident - फोटो : अमर उजाला
नहर में पानी तेज, झाड़ियां और कीचड़ होने के चलते गांववासियों को बच्चों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसमें पांच बच्चों की अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई और तीन बच्चों को नहर से मृत निकाला गया। घायल बच्चों को अलग अलग निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
ASR Accident - फोटो : अमर उजाला
मृतक बच्चों जुगराज, सहजप्रीत कौर, अर्शप्रीत, जसमीत एवं साहिलप्रीत सिंह सहित तीन अन्य हैं। इनमें जुगराज, सहजप्रीत कौर और जसमीत एक ही परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 7
ASR Accident - फोटो : अमर उजाला
डीएवी की प्रबंधक कमेटी की ओर से जोनल इंचार्ज नीलम कामरा सहित सभी डीएवी संस्थानों के प्रिंसिपल घायल बच्चों का हाल जानने अस्पतालों में गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता एसपी केवल कुमार सहित अन्य नेता भी अस्पतालों में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ASR Accident - फोटो : अमर उजाला
केवल कुमार ने बताया कि सरकार की ओर घायल और मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। मृतकों में ज्यादातर बच्चे गांव महावा के हैं। घायलों को सही इलाज दिलाने के लिए सिविल अस्पताल के एसएमओ. डा. राजिन्द्र शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और दवाओं का इंतजाम कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें