फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर 17 प्लाजा में घूम रहा पंजाब पुलिस का फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ऐसे करता था ठगी

Fri, 11 Sep 2020 04:26 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ठगी करने वाला फर्जी इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब पुलिस में होमगार्ड की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले पंजाब पुलिस की वर्दी पहने एक फर्जी इंस्पेक्टर को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने नीलम सिनेमा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी छह महीने से अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठग रहा था।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान मूल रूप से अमृतसर निवासी राजबीर सिंह(27) के रूप में हुई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 171 के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि मामले में और खुलासे हो सकें।

घरवालों ने आरोपी को कर रखा है बेदखल
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी चंडीगढ़ स्थित एक कंपनी में सुरक्षागार्ड की नौकरी कर चुका है। इसके अलावा वह अब पार्टियों में गाना गाने का काम करता है। पिछले करीब छह महीने से वह लोगों के फंसे काम और नौकरियां लगवाने का झांसा देकर रुपये ऐंठ रहा था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि लोगों को अलग-अलग विभाग में अधिकारियों तक पहुंच होने की बात कहकर ठगी करता था। पुलिस टीम अब आरोपी के मोबाइल नंबर से डिटेल खंगालकर और सबूत जुटाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ये है मामला

पुलिस के अनुसार, जीरकपुर का रहने वाला शिकायतकर्ता अंकुश सुरक्षा गार्ड की नौकरी की तलाश में वीरवार को सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में घूम रहा था। इस दौरान वहां पर पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर की वर्दी पहने उक्त आरोपी भी घूम रहा था। शिकायतकर्ता अंकुश को घूमते हुए देखकर आरोपी ने पूछा कि यहां क्यों घूम रहे हो।

इस पर अंकुश ने उसे बताया कि वह सुरक्षागार्ड की नौकरी की तलाश में है। इसके बाद आरोपी ने जवाब दिया कि वह पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर है और उसकी आला अधिकारियों तक पहुंच है। सुरक्षा गार्ड की नौकरी जगह अगर पंजाब पुलिस होमगार्ड में नौकरी लेनी है तो इसके एवज में एक लाख रुपये देना होंगे।

आरोपी के झांसे में आकर अंकुश ने एडवांस के तौर पर उसे पांच हजार रुपये दे दिए। वहीं उसे आरोपी के हावभाव से कुछ शक हुआ। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरत्न की अगुवाई में पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को नीलम सिनेमा के पास से दबोच लिया।

इस दौरान आरोपी पंजाब पुलिस की फर्जी इंस्पेक्टर की वर्दी पहनी थी। सेक्टर 17 थाना पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने कहा कि वह पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें