फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कभी अमेरिका में दिखा चुके जलवा, अब पुलिस ने दबोचा, जानें कौन हैं 7.6 फुट के जगदीप सिंह

Sat, 16 Dec 2023 12:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

आरोपी अपनी बोलेरो गाड़ी पर पंजाब पुलिस का स्टिकर भी लगाकर घूमता था। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन तस्करी करता है। इसी के आधार पर सेल ने तरनतारन में गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
पूर्व कांस्टेबल जगदीप सिंह। - फोटो : Talent Recap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी अमेरिका में अपने हुनर का जलवा दिखाने वाले जगदीप सिंह अब पुलिस की गिरफ्तार में हैं। 7.6 फुट लंबे कद वाला जगदीप सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सेवा निभा चुका है। अब उसे स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने शुक्रवार को 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जगदीप सिंह इंडियाज गॉट टैलेंट शो में भी नजर आ चुका है। कुछ समय पहले ही तरनतारन निवासी जगदीप ने पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद से इस्तीफा दिया था। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने जगदीप सिंह के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पता चला है कि जगदीप सिंह कुछ दिनों में अमेरिका भी जाने वाला था। उल्लेखनीय है कि जगदीप सिंह अपनी कद काठी के कारण काफी चर्चा में रहता था। आरोपी अपनी बोलेरो गाड़ी पर पंजाब पुलिस का स्टिकर भी लगाकर घूमता था। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन तस्करी करता है। इसी के आधार पर सेल ने तरनतारन में गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन




खली से भी ज्यादा है जगदीप की लंबाई

ऐसा कहा जाता है कि जगदीप सिंह दुनिया का सबसे लंबा पुलिसकर्मी था। वह 19 नंबर का जूता पहनता है। खास बात यह है कि जगदीप सिंह द ग्रेट खली से पांच इंच लंबा है। द ग्रेट खली की हाइट 7 फुट 1 इंच है। जब जगदीप सिंह पुलिस में कार्यरत था तो कद काठी के कारण उसे स्पेशल यूनिफॉर्म सिलवानी पड़ती थी। जगदीप से पहले सबसे लंबे पुलिसवाले का खिताब हरियाणा के 7 फुट 4 इंच लंबे राजेश के पास था।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें