फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः पादरी के साढ़े छह करोड़ रुपये का गबन करने वाला मुखबिर गिरफ्तार, दोनों एएसआई फरार

Thu, 18 Apr 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापपुरा(जालंधर)
विज्ञापन
मुखबिर सुरिंदर
विज्ञापन
फादर एंथनी से 9.66 करोड़ की राशि की बरामदगी के बाद 6.5 करोड़ रुपये गायब करने के मामले में मुखबिर सुरिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी दोनों सहायक सब इंस्पेक्टरों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


आईजी क्राइम प्रवीण कुमार सिन्हा का कहना है कि पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुखबिर को गिरफ्तार किया और अब उससे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही खुलासा होने की संभावना है। पुलिस उससे रिकवरी करने की कोशिश भी कर रही है।

आईजी सिन्हा का कहना है कि पुलिस जल्द ही सारे पैसे की रिकवरी कर लेगी। गौरतलब है कि खन्ना पुलिस के दो एएसआई ने मुखबिर के साथ मिलकर 6.5 करोड़ रुपये गायब कर दिए। खन्ना पुलिस ने जिस दिन जालंधर के प्रतापुरा में छापेमारी की, उस दिन टीम में दो एएसआई जोगिंदर व राजप्रीत थे। उनके साथ पुलिस का मुखबिर सुरिंदर भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने खन्ना जाने के लिए अलग रूट लिया

दोनों एएसआई और मुखबिर वरना कार में सवार थे। फादर एथंनी के घर में ग्राउंड फ्लोर पर मिले 9.60 करोड़ रुपये जब्त करके खन्ना पुलिस की पहली पार्टी निकल गई थी। उसके बाद दोनों एएसआई और मुखबिर पहली मंजिल पर पहुंच गए। वहां पर 6.5 करोड़ रुपये थे। उन्होंने उस राशि को समेटा और कार में रख लिया।

यह पुलिस टीम प्रतापपुरा से पहली पार्टी के निकलने के करीब 15 मिनट बाद निकली और काफी समय बाद खन्ना पहुंची। इन्होंने बाकायदा खन्ना जाने लिए अलग रूट का इस्तेमाल किया। जांच में सामने आया कि 70 फीसदी बड़े नोट गायब थे, जिनको तीनों ने रास्ते में ही खुर्द पुर्द कर दिया।

तीनों आरोपी 7 अप्रैल से ही फरार हो गए थे। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने दमदार अधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा, कमिश्नर जालंधर पुलिस गुरप्रीत भुल्लर की टीम का गठन कर दिया था, जो लगातार मामले की जांच कर रही थी और छापामारी की जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें