फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurdaspur Double Murder: डीआईजी आफिस में तैनात ASI ने पत्नी और बेटे को गोली से उड़ाया, कुत्ते की भी ली जान

Tue, 04 Apr 2023 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

मंगलवार सुबह करीब साढे़ 9 बजे भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर और बेटे बलप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को गांव के सरपंच परमजीत सिंह की ओर से फोन पर दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर में थाना तिब्बड़ अधीन पड़ते गांव भुंभली में एक एएसआई ने अपनी पत्नी और नौजवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपिंदर सिंह अमृतसर में  डीआईजी आफिस में तैनात है।    

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जहां चाह वहां राह: साइकिल रिपेयर करते-करते हरप्रीत सिंह ने भरी आसमान में उड़ान, खुद बनाया पैराग्लाइडर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर और 18 साल के बेटे बलप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी का एक बेटा विदेश में पढ़ रहा है। घटना की सूचना पुलिस को गांव के सरपंच परमजीत सिंह की ओर से फोन पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरीश दयामा खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने अपनी सर्विस कंबाइन से गोली चलाई है। आरोपी ने पत्नी और बेटे के अलावा अपने पालतू कुत्ते को भी मार दिया। पुलिस फिलहाल वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें