फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: गैंगस्टर गैवी के पांच और साथी गिरफ्तार, हेरोइन, तीन पिस्तौल व वाहन बरामद, पाक से जुड़े तार

Sat, 08 May 2021 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनबीर सिंह निवासी गांव अकबरपुरा, हरमनजीत सिंह निवासी ग्राम जोहला, गुरजसप्रीत सिंह निवासी गांव बठल भाईके, रवीन्द्र इकबाल सिंह निवासी हंसलावाला (यह सभी जिला तरनतारन के हैं) और सैमुअल उर्फ सेम निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर और नशा तस्कर गैवी से पूछताछ में हुए खुलासों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने शनिवार को उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। वांछित गैंगस्टर जयपाल के करीबी सहयोगी गैवी सिंह उर्फ विजय उर्फ ज्ञानी को गत 26 अप्रैल को झारखंड के सराए किला खरसावा जिले से पंजाब पुलिस के संगठित अपराध कंट्रोल यूनिट (ओसीसीयू) और एसएएस नगर पुलिस ने साझा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनबीर सिंह निवासी गांव अकबरपुरा, हरमनजीत सिंह निवासी ग्राम जोहला, गुरजसप्रीत सिंह निवासी गांव बठल भाईके, रवीन्द्र इकबाल सिंह निवासी हंसलावाला (यह सभी जिला तरनतारन के हैं) और सैमुअल उर्फ सेम निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई है। 

सभी के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने खरड़ के अर्बन होम्स-2 स्थित गैवी के किराए के फ्लैट से 1.25 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा उसके अलग-अलग ठिकानों से 3 पिस्तौल, जिनमें से एक .30 कैलिबर चीनी पिस्तौल और दो .32 कैलिबर पिस्तौल और 23 कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फॉर्च्यूनर, महिंद्रा स्कॉर्पियो और हुंडई वरना समेत तीन वाहन भी बरामद किए गए हैं, जो नशा तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। उन्होंने बताया सैमुअल जमशेदपुर में गैवी के साथ रह रहा था। वह गैवी की गिरफ्तारी से पहले दिल्ली फरार होने में सफल हो गया था। सैमुअल पाकिस्तान से लाई हेरोइन के वितरण का काम संभाल रहा था।

भारत-पाक सरहद पर है एक तस्करी ढांचा
डीजीपी ने बताया कि जांच के दौरान गैवी ने खुलासा किया कि उसने पिछले ढाई वर्षों में पाकिस्तान से कई हथियारों समेत 500 किलो से अधिक हेरोइन की तस्करी की है। इन हथियारों और हेरोइन की सप्लाई पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कशमीर में की जाती थी। भारत-पाक सरहद पर एक तस्करी ढांचा मौजूद है, जिसके जरिये बहुत से पाकिस्तानी तस्कर भारत में हथियार और नशा तस्करी करते हैं। 

गैवी हवाला रूट या फिर नई दिल्ली स्थित आयात-निर्यात कंपनियों के जरिये भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान स्थित व्यक्तियों और संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में वित्तीय लेन-देन भी करता था, जिसकी जांच की जा रही है।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि गैवी ने कबूला है कि उसने एक ट्रैवल एजेंट से फर्जी विवरणों के साथ जाली भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था और वह पुर्तगाल भागने की योजना बना रहा था।

डीजीपी ने कहा कि गैवी के बैंक खातों और जायदाद की पहचान कर ली गई है। यह जानकारी अगली संबंधित एजेंसियों से साझा की जा चुकी है। गैंगस्टर गैवी के अन्य साथियों की भी पहचान की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें