पंजाब से श्रद्धालु बाबा बालकनाथ मत्था टेकने जा रहे थे कि उनके साथ हादसा हो गया, जिसमें 31 लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें 11 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा हिमाचल प्रदेश के ऊना में थानाकलां के पास हुआ। बंगाणा पुलिस थाना के तहत आने वाले बीहड़ू में दियोटसिद्ध माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटने से 31 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों में 11 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को 108 रोगी वाहन और स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पंजाब के कोटकपुरा के श्रद्धालुओं का एक जत्था टैंपो में सवार होकर बुधवार को पीरनिगाह मंदिर पहुंचा था। माथा टेकने के बाद वीरवार सुबह श्रद्धालु टैंपो में सवार होकर सिद्ध बाबा बालकनाथ माथा टेकने जा रहे थे। बीहडू के समीप उतराई उतरते समय अचानक टैंपो की ब्रेक फेल हो गई और सड़क के बीचोंबीच टैंपो पलट गया। टैंपों में बच्चों समेत करीब 31 श्रद्धालु सवार थे।
हादसे में सभी श्रद्धालुओं को चोटें पहुंची हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 रोगी वाहन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घायलों को 108 और स्थानीय गाड़ियों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। हादसे का पता चलते ही सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और रोगियों का कुशलक्षेम जाना। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
घायलों की सूची
हादसे में घायल श्रद्धालुओं में टैंपो चालक गुरदीप सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी रामपुर फूल जिला बठिंडा, पंजाब जख्मी हुआ है। इसके अलावा बंटी (32) पुत्र प्रेम कुमार, असलम (13) पुत्र विक्की, संजय (22) पुत्र सोनी राम, गोला (10) पुत्र बंटी, विजय कुमार (20) पुत्र प्रेम सिंह, सुमन (20) पत्नी संजय कुमार, सुन्यारी (50) पत्नी प्रेम, ललित कुमार (23) पुत्र शिवपाल, नीरपाल (12)
पुत्र मक्खन सिंह, माया (40) पत्नी सोमी, तरमन देवी (40) पत्नी मक्खन सिंह, मनीता (14), रितु (15) पुत्री विक्की, पूनम (35), शालू (16) पुत्री राजू, मनोज कुमार (40) पुत्र तेज नारायण, मंजीत सिंह (26) पुत्र महेंद्र सिंह, राज राम (40) पुत्र गुड्डी राम, कमल कुमार (24) पुत्र काला राम, महिंद्र सिंह (55) पुत्र भाग सिंह, सन्नी पुत्र विक्की (7), सोमी राम (55) पुत्र दलीप राम, तमन्ना (6) पुत्री शिवा, नैंसी (5)
पुत्री लक्खा, रावी (8) पुत्री बंटी, साहिल अरोड़ा (14) पुत्र लवली अरोड़ा, अंजली देवी (20) पत्नी प्रताप विंद सभी निवासी कोटकपुरा घायल हो गए हैं। इसके अलावा सोनी देवी (26) पुत्री विरजू सैणी, हिमांशु (3) पुत्र विरजु सैणी दोनों निवासी लुधियाना, सुरजिंद्र सिंह (39) पुत्र बख्शीश सिंह निवासी फरीदकोट घायल हुए हैं।