फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: विवाहिता को कर रहे थे अगवा, पिता ने रोका तो युवकों ने काट डाला

Thu, 13 Aug 2020 09:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

  • पंजाब के बठिंडा जिले की है ये दिल दहला देने वाली वारदात
  • गांव बलाहड महमा में वारदात, दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बठिंडा के गांव बलाहड महमा में एक विवाहिता को मायके से ले जाने की कोशिश कर रहे युवकों को पिता ने रोका तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने लड़की के भाई के साथ मारपीट की और फरार हो गए। घटना मंगलवार देर रात की है। 

विज्ञापन


थाना नेहियांवाला पुलिस ने गुरुवार को मृतक भोला सिंह (55) के बेटे जगमीत सिंह के बयान पर आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी गांव महराज और सुरजीत सिंह गांव बलाहड महमा के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है। 

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे जगमीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन बेअंत कौर शादीशुदा है और मायके में रह रही है। 11 अगस्त देर रात हरप्रीत सिंह और सुरजीत सिंह उनके घर में जबरन दाखिल हो गए और बेअंत कौर को अपने साथ ले जाने लगे। उसने और उसके पिता ने आरोपियों को रोकना चाहा तो हरप्रीत सिंह ने तेजधार हथियार से पिता की हत्या कर दी और उसके साथ मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन बेअंत कौर पर शादी से पहले से आरोपी हरप्रीत सिंह बुरी नजर रखता था। थाना नेहियांवाला के एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक भोला सिंह के बेटे जगमीत सिंह के बयान पर आरोपी युवक हरप्रीत सिंह और सुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें