फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: एक बच्चे की मां से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर नाखून से नोचा, अस्पताल में भर्ती

Fri, 21 Apr 2023 12:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने नाखून से खरोंच कर लहूलुहान कर दिया। जख्मी हालत में पीड़िता को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर पर काम कराने के बहाने बुलाकर 25 वर्षीय युवती के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने नाखून से खरोंच कर पीड़िता को लहूलुहान कर दिया। पीड़िता को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिटी पुलिस ने गुरुवार पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने शादी के दो साल बाद उसे छोड़ दिया था। उसका एक बच्चा है। पीड़िता ससुराल में ही अकेली रह रही है। पति ने दूसरी शादी रचा ली जो अलग रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो व्यक्ति पहुंचे और कहने लगे कि उनके घर पर साफ-सफाई का काम करना है। वह उनके घर काम करने गई। एक व्यक्ति ने घर का दरवाजा खोला, अंदर दूसरा व्यक्ति भी बैठा था, जो उठकर घर से बाहर चला गया। बाद में इन्हीं में से एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने नाखून से खरोंच कर लहूलुहान कर दिया। जख्मी हालत में पीड़िता को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म
राजपुरा में बेटी के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह परिवार के साथ सो रही थी। इतने में  पिता ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि पिता पहले भी अश्लील हरकत और दुष्कर्म कर चुका है। चौकी प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पिता को नामजद कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें