फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा देकर होटल में महिला को बंधक बनाया, तीन दिन तक दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा

Thu, 29 Oct 2020 06:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

फिरोजपुर थाना सिटी के अंतर्गत एक होटल में आरोपी ने मोगा निवासी एक महिला को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को जबरन नशा देता था और विरोध करने पर उसे पीटता था। किसी तरह पीड़िता भाग निकली। थाना सिटी पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता (29) ने पुलिस को बताया कि आरोपी गुरजंट सिंह निवासी मुठियां वाला (फिरोजपुर) से उसकी किसी शादी समारोह में दोस्ती हुई थी। गुरजंट ने अपने आपको कुंवारा बताया था। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और बुरा व्यक्ति है तो पीड़िता ने उससे दोस्ती तोड़ दी। परिवार वालों ने लड़की की शादी जालंधर के किसी लड़के के साथ कर दी। 

पीड़िता के पति को गुरजंट के साथ रही दोस्ती संबंधी पता चलने पर दोनों के बीच झगड़े होने लगे और उसने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि 17 अक्तूबर को डरा धमकाकर गुरजंट ने उसे फिरोजपुर बुला लिया। पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे कार में बैठा लिया और शहर के एक होटल में ले गया। पीड़िता को तीन दिन तक आरोपी ने होटल में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकली। सब-इंस्पेक्टर अमरजीत कौर के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी गुरजंट सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें