दो गुटों की लड़ाई में कांग्रेसी नेता ने जान गंवा दी। लड़ते लड़ते गोली चला दी और युवक की मौत हो गई, मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना पंजाब के बरनाला की है। जिला के गांव चुंघा में दो गुटों की लड़ाई में एक कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपियों तलाश शुरू कर दी है।
सत्ता सिंह ब्लाक स्तर के नेता थे। वे एक गुट की तरफ से थे। काफी समय से गांव चुंघा के दो परिवारों के लड़कों में राजनीतिक गुटबंदी चल रही है। उनकी कस्बा शहणा में लड़ाई हो गई थी, मामला पुलिस के पास जाकर निपट गया था।
रविवार को दोबारा उलझ गए दोनों गुट
कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
लेकिन इसी रंजिश में रविवार को फिर दोनों गुटों में तकरार हो गई। सत्ता सिंह एक गुट के समर्थन में था। इसी दौरान एक गुट ने दूसरे गुट में शामिल कांग्रेस नेता सत्ता सिंह को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। सूचना मिलते ही थाना टल्लेवाल की पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को काबू किया। पुलिस को देखकर दोनों गुट फरार हो गए।
थाना टल्लेवाल के मुख्य मुंशी हबलदार यादविंदर सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता सत्ता सिंह के कत्ल के आरोप में जगतार सिंह, अवतार सिंह, जरनैल सिंह, अजमेर और निर्मल सिंह के बेटे भगवान सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।