फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मंत्री के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 05 Apr 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन मित्तल के सुरक्षाकर्मी की एसएलआर से चली दो गोलियां लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांस्टेबल की जेब से मिले पहचान पत्र के अनुसार शुक्रवार को उसका जन्मदिवस भी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना वीरवार रात करीब 11.30 बजे की है। पंजाब के जिला फाजिल्का निवासी कांस्टेबल मंगत सिंह की ड्यूटी कैबिनेट मंत्री के सेक्टर-2 स्थित निवास स्थान पर थी। घटना के समय वह कोठी के प्रवेश द्वार पर तैनात था।

इसी दौैरान एसएलआर से चली दो गोलियां उसके गले से निकलती हुईं सिर से आर पार हो गईं। पुलिस के अनुसार उसने अपने मोबाइल पर अंतिम बार पत्नी से ही बात की थी। पुलिस इस मामले को खुदकुशी के साथ भी जोड़ कर भी देख रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मंगत सिंह की ड्यूटी शाम 6 से रात 12 बजे तक होती थी। गोली चलने की आवाज सुनकर हेड कांस्टेबल जगदीश और कांस्टेबल विजय कुमार कोठी से बाहर निकले।

मंगत सिंह के बाद विजय की ड्यूटी थी। सूचना मिलने पर सेक्टर-3 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। कांस्टेबल मंगत सिंह पंजाब पुलिस में 82 बटालियन का जवान था।

सीएफसीएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि कांस्टेबल ने खुदकुशी की है फिर भी सभी पहलुओं को सामने रख कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-  आशीष कपूर, डीएसपी सेंट्रल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें