फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर का शादी से इंकार तो युवती ने उठाया वो कदम, मां पहुंची अस्पताल

Mon, 28 Nov 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
rape victim - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मंगेतर ने शादी करने से इंकार कर दिया तो युवती ने बड़ा कदम उठा लिया। इससे मां को गहरा सदमा लगा और वह अस्पताल पहुंच गई। घटना पंजाब के मोगा की है।
विज्ञापन


युवती ने सगाई के दो माह बाद मंगेतर की ओर से शादी से इंकार करने पर कोई जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी की ली। बेटी की मौत के सदमे में उसकी माता की भी हालत खराब हो गई। उन्होंने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव कोकरी कलां निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी अमनदीप कौर के लिए अच्छे रिश्ते की तलाश कर रहे थे। उन्होंने नछत्तर सिंह नामक व्यक्ति से लड़की के रिश्ते के बारे में कहा।

उसने बताया कि एक न्यूज पेपर में गांव झंडेयाना के युवक का इश्तहार लगा था, जिसमें लिखा था वह सेना में तैनात है, उसे पढ़ी लिखी लड़की की जरूरत है। इस पर नछत्तर सिंह ने गांव झंडियाना पहुंच कर लड़के दीपइंदर से बात की तो दोनों परिवारों में देखा दिखाई हुई और दो माह पहले दोनों की एक धार्मिक स्थान पर सगाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली की लड़की से शादी कर ली युवक ने

मंगेतर ने शादी से इंकार किया तो युवती ने जान दी
सुरजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बंटी ने दीपइंदर सिंह से फोन पर शादी की तारीख की बात की तो उसने कहा कि उसने मोहाली की एक लड़की से शादी कर ली है और उसने उसके साथ शादी से इंकार कर दिया।

सुरजीत सिंह ने कहा कि वह शनिवार को गांव की पंचायत लेकर गांव झंडेयाना में पंच खुशदीप सिंह के घर गए। जहां पंच खुशदीप सिंह ने दीपइंदर के घर उसे बुलाने के लिए संदेशा भेजा, लेकिन वह नहीं आया। वह वापस अपने गांव लौट आए।

उन्होंने कहा कि इस गम में रविवार को उनकी बेटी ने घर में ही खुदकुशी कर ली। बेटी की मौत के सदमे में उसकी माता की भी हालत खराब हो गई, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना अजीतवाल के एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें