फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड... शूटरों को हथियार देने वाला फाजिल्का से पकड़ा

Sat, 16 Nov 2024 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/फाजिल्का

सार

शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे, मुंबई पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने फाजिल्का से गिरफ्तार किया है। एजीटीएफ ने इस जॉइंट ऑपरेशन को मुंबई पुलिस के साथ अंजाम दिया। आरोपी की पहचान आकाश गिल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि आरोपी आकाश ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे। किसके कहने पर उसने यह सब किया, इन्हीं सवालों पर अब मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ करेगी। शनिवार को एजीटीएफ ने आकाश को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है, जो हत्याकांड में शामिल शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाकर उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। 66 वर्षीय एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें