फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 में हुई थी पीयू प्रोफेसर की पत्नी की हत्या: मृतका की बेटी का फोरेंसिक साइकलोजिकल टेस्ट करवाएगी पुलिस

Tue, 04 Feb 2025 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में रहने वाले प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा का 2021 की दिवाली की रात को कत्ल हो गया था। पुलिस मामले को अब तक सुलझा नहीं पाई है।
विज्ञापन
हत्या की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की पत्नी सीमा की हत्या के मामले में तीन साल बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की शक की सुई प्रोफेसर बीबी गोयल की बेटी पारुल की तरफ घूम रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अब प्रोफेसर की बेटी पारुल का फॉरेंसिक साइकलोजिकल असेसमेंट टेस्ट करवाने जा रही है। यह टेस्ट फरवरी में दिल्ली में होगा। हाल ही में पुलिस ने अदालत से इजाजत लेकर पारूल का ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाया था। जिसमें पुलिस ने सच जानने के लिए कई सवालों के जवाब लिए थे।

दूधिए के भी दोबारा बयान लिए गए थे

पुलिस प्रोफेसर बीबी गोयल का भी ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवा चुकी है। जबकि प्रोफेसर नार्को टेस्ट के लिए अनफिट थे। वहीं, पुलिस ने प्रोफेसर के घर दूध देने वाले दुधिया के दोबारा बयान दर्ज किए हैं। हालांकि घटना के तुरंत बाद भी दुधिया के बयान दर्ज किए गए थे। वहीं प्रोफसर की बेटी ने पुलिस को बताया था कि वह हत्या की रात अपनी दोस्तों के साथ सेक्टर 18 में पार्टी कर रही थी।

अंदर से कटी थी जाली, फिर बाहर से कैसे कौन आया

सीएफएसएल रिपोर्ट के अनुसार, प्रोफेसर के घर के दरवाजे की जाली अंदर से ही कटी थी, जबकि प्रोफेसर का दावा था कि किसी ने बाहर से जालियां काटीं और फिर कुंडी खोलकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस को मौके से आरोपी का एक बाल तक बरामद नहीं हुआ। पुलिस की शक की सुई लगातार प्रोफेसर बीबी गोयल की तरफ घूम रही थी। लेकिन पुलिस को उनके खिलाफ अभी तक उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन

घर के पास घूमते दिखे थे संदिग्ध युवक और युवती

फुटेज में वारदात वाले दिन बाइक पर एक संदिग्ध युवक और युवती देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच घटनास्थल के पास दिखाई दिए हैं। युवती ने शॉल से अपना चेहरा ढका हुआ है जबकि युवक ने पगड़ी बांध रखी है। पुलिस अभी दोनों संदिग्ध लोगों के बारे में भी पता नहीं लगा सकी।

दो नवंबर को हुआ था झगड़ा, भाई का शक भी घर के लोगों पर

सीमा के भाई दीप जॉर्ज ने शिकायत में बताया था कि दो नवंबर 2021 को प्रोफेसर और उनकी बहन के बीच बहुत लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई से दो हफ्ते पहले भी दोनों का झगड़ा हुआ था। तब उनकी भांजी पारुल कसौली गई हुई थी। दीप ने कहा था कि इस घटना में कोई घर का ही शख्स शामिल है, क्योंकि पीयू में इतनी सुरक्षा होने के बावजूद कोई कैसे रात को हत्या कर फरार हो सकता है।

इन सवालों के जवाब जरूरी

क्या इतने कम समय में दरवाजों की दो जालियां काटकर, हाथ-पैर बांधकर किसी की हत्या कर के भागना संभव है?
अंदर आरोपी बाहर से आया था तो जालियां बाहर से कटी होनी चाहिए थी, लेकिन यहां अंदर से कटी हुई थी।
चोरी की मंशा से भी हत्या नहीं हुई तो आरोपी ने किस मंशा से हत्या की।
सीमा की किसी से दुश्मनी भी सामने नहीं आई, फिर उसकी हत्या कौन करेगा।
घर में उनके पति मौजूद थे, घर में कोई आया और हत्या कर चला गया, उन्हें आवाज तक नहीं आई।

प्रोफेसर बीबी गोयल के घर दूध देने वाले दुधिया के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में हर एंगल से जांच की जारी है। - कंवरदीप कौर, एसएसपी चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें