फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग समझ रहे थे आइलेट्स सेंटर: अंदर चल रहा था अलग ही धंधा... निहंग पहुंचे तो ऐसे हाल में भागे जोड़े

Tue, 04 Feb 2025 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

निहंग जत्थेबंदी को जगरांव के होटल में गलत काम किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर जत्थेबंदी ने होटल को सील कर दिया और पुलिस को सूचना दी।   
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे निहंग और पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव में मोगा रोड स्थित एक होटल में अनैतिक धंधे के खिलाफ निहंग जत्थेबंदी का गुस्सा भड़क गया। जत्थेबंदी ने कार्रवाई करते हुए होटल को बाहर से ताला जड़ दिया, जिस कारण होटल में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

विज्ञापन


निहंग सतनाम सिंह खालसा के अनुसार, मोगा रोड पर स्थित इस होटल में सुबह से रात तक प्रेमी जोड़ों का आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन को कई बार चेतावनी दी गई कि वह होटल के अंदर गलत काम करवाना बद कर दे लेकिन नेताओं का सिर पर हाथ होने के कारण होटल वालों ने ना कोई सुधार किया, ना ही उनकी चेतावनी की परवाह की। 

विज्ञापन


इस पर निहंग जत्थेबंदी ने होटल पर लगातार नजर रखनी शुरू कर दी। मंगलवार को जब कुछ जोड़े होटल में दाखिल हुए, तो जत्थेबंदी ने होटल को सील कर बाहर से गेट को ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दी।

दीवार फांदकर भागे जोड़े और मैनेजर 

पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल में मौजूद 5-6 प्रेमी जोड़े और मैनेजर दीवार फांदकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को इस अवैध गतिविधि की पूरी जानकारी थी, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस द्वारा कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर मौजूद लोगो का कहना था, कि अगर होटल के अंदर कोई गलत काम नही चलता था तो फिर मैनेजर व अन्य लोगों को दीवार फांद कर भागने की क्या जरूरत थी। 

निहंग जत्थेबंदी ने चेतावनी दी है कि अब भी अगर होटल में अनैतिक गतिविधियां नहीं रुकीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े लेकिन होटल के अंदर किसी तरह का कोई गलत काम चलने नही देंगे। बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल निहंगों द्वारा लगाए ताले को खुलवा दिया गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आस पास के लोग समझते थे आइलेट्स सेंटर

निहंग जत्थेबंदी के लोगों ने बताया कि होटल के साथ ही एक छोटा सा गांव है। इस होटल में रोजाना बच्चों को आता-जाता देख कर गांव की महिलाएं पहले इसे आइलेट्स सेंटर समझती रही लेकिन जब उन्हें पता चला कि होटल में कथित तौर पर अवैध काम चलता है तो उन्होंने इस सबंधी उन्हें बताया। निहंग सतनाम सिंह ने कहा कि जत्थेबंदी ने पहले चेतावनी दी थी लेकिन जब नहीं सुधरे तो कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें