फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोड्यूसर की फेसबुक लव स्टोरी का अंजाम खौफनाक

Fri, 12 Jun 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी टीवी चैनल के असिस्टेंट प्रोड्यूसर की फेसबुक पर हुई पहले दोस्ती और फिर मोहब्बत का अंजाम काफी खौफनाक रहा। चंडीगढ़ निवासी लड़की के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन


शादी न हो पाने से आहत असिस्टेंट प्रोड्यूसर ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बुधवार रात को व्हाट्सएप पर मैसेज छोड़कर फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप मैसेज मिले हैं, जिनमें प्रेमिका को मैसेज लिखा है कि ′यह मेरी आखिरी रात है′। बताया गया कि अमन के परिजन उसके प्रेमिका के साथ रिश्ते से खुश नहीं थे। प्रेमिका से शादी नहीं होने पर वह काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
Trending Videos

यह रहा पूरा घटनाक्रम

मूलरूप से सहारनपुर के अंकित विहार निवासी अमन खंडूरी (27) न्यायखंड-2 स्थित 39-सी में किराए पर रहते था। वह निजी टीवी चैनल में असिस्टेंट प्रोड्यूसर था। करीब एक सप्ताह पहले उसकी छोटी बहन प्रियंका सहारनपुर से आकर उसके साथ रह रही थी। बुधवार दोपहर बहन से देरी से आने की बात कहकर वह ऑफिस गया था।

शाम को प्रियंका फ्लैट की चाबी दरवाजे के पास रखकर पास ही रहने वाले चाचा सुधीर के घर चली गई थी। रात करीब 11 बजे प्रियंका के मोबाइल पर भाई की प्रेमिका का मैसेज आया कि अमन परेशान है। उसका ख्याल रखो। इसके बाद प्रियंका चाचा के घर से फ्लैट पर गई। कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला।

प्रियंका को लगा कि भाई सो चुका है। इसके बाद वह चाचा के घर लौट गई। सुबह करीब 10 बजे फिर से प्रेमिका का मैसेज प्रियंका के मोबाइल पर आया और उसने अमन की जानकारी मांगी। इसके बाद करीब 11 बजे प्रियंका चाचा के घर से फिर फ्लैट पर गई। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस कुंडी काटकर अंदर दाखिल हुई तो अंदर अमन का शव पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने शव के पास मिली शराब की बोतल, मोबाइल और अन्य साक्ष्य जुटाए। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर उसने यह कदम उठाया होगा। जांच जारी है।
विज्ञापन

प्रेमिका ने मैसेज का जवाब नहीं दिया

घटनास्थल से मिले अमन के दो मोबाइल फोन में से एक पर वह रात 11:50 बजे तक वॉट्सएप पर चंडीगढ़ निवासी प्रेमिका से बात कर रहा था। रात 11:50 पर आखिरी मैसेज पर उसने प्रेमिका को लिखा ′आज आखिरी बार बात कर लो प्लीज, कल से परेशान नहीं करूंगा। आज मेरी आखिरी रात है′। हालांकि प्रेमिका ने मैसेज का जवाब नहीं दिया। रात करीब 11 बजे प्रेमिका ने उसे लिखा था कि ′तुम मुझे परेशान कर रहे हो, मुझे मैसेज मत करो। करीब 11 बजे प्रेमिका ने मैसेज किए। मगर अमन ने उसका जवाब नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि उसने 11:50 से 12 बजे के बीच सुसाइड किया होगा।

परिजनों को पसंद नहीं था प्रेमिका से रिश्ता
एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि अमन और प्रेमिका के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई थी। दोनों कुछ समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। मगर परिवार के लोगों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। प्रेमिका चाहती थी कि अमन परिवार को मना ले, ताकि दोनों शादी कर लें। उधर, बहन प्रियंका ने बताया कि परिवार के लोग इस रिश्ते से नाराज रहते थे। इससे अमन परेशान रहता था।

युवाओं की नाराजगी को समझाकर करें दूर
मनोचिकित्सक डॉ. रश्मि जोशी ने बताया कि जनरेशन गैप के कारण माता-पिता और बच्चों के बीच अक्सर विवाद हो जाते हैं। उन्हें मिल बैठकर हल किया जाना चाहिए। बात नहीं करने से युवा खुद को अकेला समझते हैं और इस प्रकार के कदम उठा लेते हैं। लव मैरिज के प्रति पारंपरिक नजरिया भी सुसाइड के लिए जिम्मेदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें