फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: पेशी पर आया कैदी अदालत की पहली मंजिल से लगाई छलांग, दीवार फांदते सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

Fri, 08 Apr 2022 05:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

एसीपी सेंट्रल सुखदीप सिंह से बात की तो उन्होंने माना कि आरोपी ने कोर्ट से भागने की कोशिश की जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। कैदी कोर्ट कांप्लेक्स से पूरी पुलिस को चकमा देकर भागा। बाहर सिक्योरिटी पर खड़े पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। यह पेशी पर लाई पुलिस टीम की लापरवाही है, इसकी जांच होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर सत्र न्यायालय में पेशी पर आए एक आरोपी ने दोपहर एक बजे के करीब पुलिस से सामने ही कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। कैदी के छलांग लगाते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए, जब लोग जोर से चिल्लाए पकड़ो कैदी भाग रहा है। कैदी गेट की तरफ भागा तो वहां सुरक्षा में खड़े पुलिसकर्मियों को देख वह दीवार फांदने लगा। गनीमत रही कि हाथ बंधे थे। इस कारण वह दीवार नहीं फांद सका। गेट पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन


उसकी पहचान वरिंदर कुमार निवासी भटनुरा कलां थाना भोगपुर के रूप में हुई है। वरिंदर पर कुछ समय पहले ही लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को पुलिस उसे अदालत में पेश करने लाई थी। जब इसे पेश करने के लिए पहली मंजिल पर ले जाया गया तो वह पहली मंजिल से छलांग लगा दी।

सिक्योरिटी में खड़े लखबीर सिंह ने उसे पकड़ लिया। उसे बाद में पेश कर वापस भोगपुर थाने ले जाया गया है। इस संबंध में एसीपी सेंट्रल सुखदीप सिंह से बात की तो उन्होंने माना कि आरोपी ने कोर्ट से भागने की कोशिश की जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। कैदी कोर्ट कांप्लेक्स से पूरी पुलिस को चकमा देकर भागा। बाहर सिक्योरिटी पर खड़े पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। यह पेशी पर लाई पुलिस टीम की लापरवाही है, इसकी जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें