फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदी भिडे़, गैंगस्टर समेत 8 घायल

Thu, 15 May 2014 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा-केंद्रीय जेल में आज सुबह 9 बजे के करीब कैदियों के दो ग्रुपों में टकराव हो गया। इस टकराव में गैंगस्टर राजीव राजा समेत दोनों पक्षों के आठ कैदी घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को जेल प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में पहले दाखिल हुए कैदियों वरिंदर, अमनदीप व बंत सिंह ने बताया कि आज सुबह 9 बजे के करीब राजीव राजा व उसके साथियों ने फैक्टरी में जा रहे अमनदीप पर हमला बोल दिया जब उन्होंने बचाव किया तो गैंगस्टर राजीव राजा गैंग के साथियों ने उन पर लोहे के तेज धार हथियार व ईंटों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


जिसमें वह तीनों घायल हो गए। वहीं कड़ी सुरक्षा में दाखिल करवाए गए राजीव राजा व उसके साथियों रंजीत राणा, गुरजीत सिंह, बलकार सिंह, रणजोध जोधा का कहना था कि अमनदीप सिंह जो जेल में नशा बेचता है की शिकायत उन्होंने जेल अधीक्षक से की थी।

इस पर जेल प्रशासन ने अमनदीप को चक्की में बंद कर दिया। जिसके विरोध में रात्रि अमनदीप सिंह के साथियों ने जेल में भूख हड़ताल कर दी।

वहीं वीरवार सुबह जब वह कंटीन में दूध आदि लेने जा रहे थे तो अमनदीप सिंह समेत 30 के करीब लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। प्रशासन ने डीएसपी पी.एस चीमा, जेल अधिकारियों के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें