महिला ने फंदा लगाया, मौत
उधर, नई आबादी गली नं. 5 निवासी करीब 30 वर्षीय महिला ने शनिवार शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुचे और थाना नं. 2 की पुलिस के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका दो लड़कियों की मां थी। जानकारी के अनुसार आर्किटेक्ट की दुकान पर कार्य करने वाला राजू अपनी पत्नी राजकुमारी व दो बेटियों के साथ गली नं. 5 में किराये के मकान में रहता था। राजू किसी कार्य से लुधियाना गया था। इसी दौरान राजकुमारी ने अपने ही घर में गार्डर से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली।
मकान की पहली मंजिल पर रहने वाली राजकुमारी को गार्डर से लटका देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और संस्था को दी। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला, सोनू ग्रोवर व सुभाष मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।