फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के लिए दबाव बना रहे थे परिजन, बेटी ने देखिए क्या कर लिया?

Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वह अभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिजन निकाह के लिए दबाव बना रहे थे। तंग होकर बेटी ने वो कदम उठाया, देखकर सब हैरान। मामला पंजाब के संगरूर का है। मालेरकोटला में 10 सितंबर को 12वीं की छात्रा ने जहर निगलकर जान दे दी थी। बहन ने उसका स्कूल बैग खंगाला तो नोट बुक में सुसाइड नोट लिखा मिला। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मृतका की मां ने बयान में इसे हादसा बताया था और पुलिस ने भी 174 की कार्रवाई कर दी थी, लेकिन सुसाइड नोट ने राज खोला।
विज्ञापन


सुसाइड नोट के मुताबिक, आरोपी परिवार छात्रा पर निकाह के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन वह सहमत नहीं थी। इसलिए छात्रा को जेल में बंद एक अपराधी द्वारा फोन पर धमकियां भी दी जा रही थी, जिससे वह परेशान रहने लगी थी। इसके चलते 10 सितंबर को उसने जहर खा लिया। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसे मोहल्ले का फिरोज, उसकी बहन शबीना, मां शकीला और सलीम तंग करते हैं। इससे परेशान होकर वह मौत को गले लगा रही है। मृतका की मां ने अब पुलिस को बयान देकर कहा है कि उसकी बेटी का निकाह जबरन कराने के लिए आरोपी पड़ोसी तंग किया करते थे। 

सुसाइड नोट की लिखाई की जांच करवाई जानी जरूरी है। इसे एक्सपर्ट के पास चंडीगढ़ भेजा जाएगा फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। - गुरमेल सिंह, सहायक थानेदार  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें