एक तरफ पंजाब सरकार गरीब मरीजों को बढ़िया सेहत सेवाएं देने के दावे करते नहीं थकती वहीं दूसरी तरफ तरनतारन के सिविल अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
शुक्रवार को एक गर्भवती को सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने प्रसव करने से मना कर दिया तो पीड़िता को अस्पताल के बाहर ही जमीन पर बच्ची को जन्म देना पड़ा।
आरोप है कि पहले तो डाक्टरों ने महिला की कोई सुध नहीं ली, लेकिन जब उसने अस्पताल के गेट के बाहर ही लड़की को जन्म दिया तो मौके पर उपस्थित मरीजों के परिजनों द्वारा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया गया तो आनन फानन में उसे दाखिल कर लिया गया।