फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के 10वें दिन आयुष का पोस्टमार्टम, शरीर पर मिले कुत्ते के काटने के 18 निशान

Wed, 27 Jun 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर भावुक परिजन
विज्ञापन
डॉग बाइट के शिकार डेढ़ वर्षीय मासूम आयुष की मौत शॉक और हैमरेज से हुई थी। पोटस्मार्टम के दौरान आयुष के शरीर पर कुत्तों के काटने के करीब 18 गंभीर निशान मिले हैं। इसके अलावा कुत्तों ने आयुष के शरीर पर अन्य जगहों पर भी काटा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि कुत्ते आयुष की खोपड़ी की पूरी खाल को नोच कर ले गए। पोस्टमार्टम के दौरान उसके सिर से पूरी खाल गायब मिली। आयुष की मौत के दसवें दिन मंगलवार दोपहर को तीन सदस्यीय डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।  
विज्ञापन


बीते सोमवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद आयुष की मां ममता मंगलवार सुबह सास-ससुर व पति सहित वॉइस ऑफ चंडीगढ़ के चेयरमैन अविनाश सिंह शर्मा और महामंत्री कमल किशोर शर्मा के साथ जीएमएसएच-16 पहुंची। यहां से उन्होंने सेक्टर-19 थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर उनसे बातचीत की। यहां पुलिस के लिखाए बयान अविनाश सिंह शर्मा ने आयुष की मां ममता को पढ़कर सुनाए। इसके बाद ममता ने मोर्चरी रूम में जाकर आयुष के शव की पहचान की। फिर पुलिस कार्रवाई के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। तब जाकर तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने आयुष के शव को सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट के ग्राउंड में दफनाया और उसके आत्मिक शांति की प्रार्थना की। वहीं मोर्चरी के समीप आयुष के पिता मूंदर ने कहा कि उनकी पत्नी को अविनाश सिंह शर्मा ने बहकाया है लेकिन बच्चे के दादा-दादी ने बेटे मूंदर के नशेड़ी होने की बात कही।

उच्चाधिकारियों से करेंगे शिकायत 
मामले में निगम अफसरों पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए आवाज उठाने वाले अविनाश सिंह शर्मा ने कहा कि बीते सोमवार को पुलिसकर्मियों ने उनके घर के परिसर में जबरन घुसकर उनके परिवार को धमकाया। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि डीएसपी ईस्ट सतीश को फोन कर उन्होंने इसकी जानकारी दी तो डीएसपी ने कहा कि वह अपना काम करें और पुलिस को अपना काम करने दें। अविनाश ने मामले की शिकायत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से करने की बात कही। 
 
आरोप : निगम अफसरों को बचाने के लिए अज्ञात पर केस  
अविनाश सिंह ने आरोप लगाए कि पुलिस ने मेयर और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने के लिए अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस योजनाबद्ध तरीके से चल रही है और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। अविनाश ने बताया कि पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ वह पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत देंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें