ट्रेन के नीचे आकर मरने वाली महिला पूजा (32) के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पूजा को ट्रेन के नीचे धक्का दिया गया है।
पूजा की मां की शिकायत पर पुलिस ने सास और पति के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने मामला दर्ज किया है।
जीआरपी के एसआई ने बताया पूजा की मां बंगा (पंजाब) निवासी कृष्णा ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पूजा की हत्या ट्रेन के नीचे धक्का देने से हुई है।
पूजा की मां ने बताया कि वीरवार दोपहर पूजा ने फोन कर उनको बताया था कि उसकी सास प्रवीण और पति रजत बहुत तंग करते हैं। मारपीट करके दहेज की मांग करते है।
उन्होंने बताया इसके बाद वीरवार शाम को 4 बजे फिर पूजा ने फोन करके उनसे कहा कि वह उसको यहां से ले जाएं, नहीं तो यह लोग उसको मार डालेंगे।
इसके बाद फिर शाम को पूजा का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ था। पूजा के चाचा के लड़के नरेश ने बताया कि पूजा के 8 महीने का बच्चा है।
वह बच्चे को छोड़ कर कैसे आत्महत्या कर सकती है। नरेश ने बताया 1 दिसबंर 2011 को शादी होने के बाद से ही रजत और उसकी मां पूजा को तंग करते आ रहे है।
चार बार रिस्तेदारों ने बैठकर इन लोगों को भी समझाया था। पूजा एक साल पहले एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर नौकरी करती थीं।
पूजा और रजत दोनों की दूसरी शादी थी। पुलिस ने पति प्रवीण मल्होत्रा और सांस प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अभी किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप गया है। गौरतलब है कि माडर्न कांप्लेक्स के फ्लैट नंबर 5409 में रहने वाली पूजा का वीरवार शाम को साढ़े सात बजे मॉडर्न कांप्लेक्स के रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर शव बरामद हुआ था।