फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 26 Mar 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
रोहतक में झज्जर चुंगी पर ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने शुक्रवार शाम को पीसीआर में बैठे-बैठे ही खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाई।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार होली मनाने के बाद शुक्रवार को ही अपने गांव डीघल से ड्यूटी पर पहुंचा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिपाही पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया।

दरअसल गांव डीघल निवासी कृष्ण कुमार वर्तमान में शिवाजी कॉलोनी थाने में तैनात था। कृष्ण कुमार की ड्यूटी थाने की पीसीआर नंबर 9 में चालक के रुप में लगी थी। पीसीआर रात करीब 8 बजे झज्जर चुंगी वाले रोड पर गश्त कर रही थी। कृष्ण ने झज्जर चुंगी स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहरी हिस्से में पीसीआर खड़ी कर दी। पीसीआर पर पीएसआई वजीर सिंह बतौर इंचार्ज तैनात हैं। वजीर गश्त करने के लिए पीसीआर से नीचे उतरकर घूमने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच कृष्ण ने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही अन्य पुलिस कर्मी और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। किसी वारदात की आशंका के चलते सभी खुद के बचाव में लग गए। लेकिन जब पुलिस कर्मियों ने पीसीआर के अंदर देखा तो कृ ष्ण लहूलुहान हालत में सीट पर पड़ा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो कृष्ण कुमार का पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस कारण में तनाव में था। उसके दो बच्चे हैं।

बिलखते हुए पहुंचे परिजन
घटना की सूचना मिलते ही मृतक कृष्ण के परिजन बिलखते हुए डैड हाउस पहुंचे। कुछ ही देर में डैड हाउस पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। महकमे के अधिकारी व कृष्ण के सहकर्मी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस कर्मियों पर गिरती आफत
दिन-रात डयूटी में व्यस्त रहने वाले पुलिस कर्मियों की जान आफत में है। कृष्ण आत्महत्या मामले से दो महीने पहले सीआईए 1 में एएसआई रोहताश ने कांस्टेबल संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद रोहताश ने खुद को भी गोली मार ली थी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

डॉ रविंद्र डीएसपी रोहतक ने बताया कि मृतक कृष्ण के परिजनों के अनुसार परिवार में पिछले कई दिनों से आपसी मनमुटाव चल रहा था। इस कारण कृष्ण तनाव में था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पारिवारिक विवाद की जांच करवाने को लेकर शिकायत दी है। जांच पड़ताल के बाद ही आत्महत्या के सही कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें