फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के एसपीओ का मर्डर, सिर पर भारी चीज से किया गया वार

Tue, 23 Apr 2024 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

मृतक अजीत पंचकूला की आर्थिक अपराध शाखा में काम करता था और मलोया का रहने वाला था। 
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर पलसोरा चौकी से महज 100 कदम दूर जंगल क्षेत्र में हरियाणा पुलिस के एसपीओ की अज्ञात बदमाशों ने चाकू व पत्थर से वार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने एसपीओ के माथे के पास चाकू से दो वार किए और पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर पत्थर से वार किए। मृत एसपीओ की पहचान अजीत कुमार निवासी मलोया के रूप में हुई।
विज्ञापन


मलोया थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात स्थल से अजीत कुमार का मोबाइल फोन व पर्स भी गायब था, इसलिए पुलिस रंजिश के साथ लूट के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं हैं। सीसीटीवी फुटेज में अजीत कुमार के साथ दो युवक दिखे हैं। पुलिस इन्हें संदिग्ध मान रही है।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर श्री ब्रह्मर्षि दूधाधारी बफार्नी आश्रम (श्री राम मंदिर) के पास जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक बुजुर्ग दंपती ने झाड़ियों के पास खून से लथपथ शव देखा। उन्होंने पुलिस कंट्रोम रूम को सूचना दी। करीब 7 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा शव किसी पुलिसकर्मी का है। मृतक पुलिस की वर्दी में था और उस पर अजीत कुमार की नेम प्लेट व कंधे पर एचपी (हरियाणा पुलिस) का बैज लगा हुआ था। मृत पुलिसकर्मी के शरीर पर मौजूद वर्दी भी खुली हुई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा की पंचकूला पुलिस से संपर्क साधा। स्थानीय पुलिस के साथ ही अपराध शाखा, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं।
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि मृतक का नाम अजीत कुमार है और वह बतौर एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर) कुछ समय पहले तक पंचकूला पुलिस की आर्थिक सेल में तैनात था। लोकसभा चुनाव के चलते हाल ही में एसपीओ अजीत कुमार की ड्यूटी एसपी कार्यालय पंचकूला में लगाई गई थी। पंचकूला की अपराध शाखा के प्रभारी अजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की।

पुलिस जांच में पता चला कि अजीत कुमार के चेहरे पर चाकू से दो से तीन वार किए गए थे। शव की पहचान न हो सके, इसके लिए बदमाशों ने हत्या के बाद अजीत के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए। जांच टीमों ने वारदात स्थल के आसपास करीब 100 मीटर के दायर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को कुछ सुबूत भी मिले हैं जिन्हें जांच टीमें अपने साथ ले गईं हैं। जांच की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें