फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: भांजा निकला मौसी का कातिल, इस हाल में देखा तो कर दी बेरहमी से हत्या

Sun, 30 Oct 2022 11:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)

सार

16 अक्तूबर की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर हरबंस कौर का घर के बरामदे में सोते वक्त कपड़े से हाथ-पैर बांधकर और मुंह में रुमाल भरकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
हरबंस कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के समीपवर्ती गांव तरफहाजी में 16 अक्तूबर को हुए कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका के भांजे ने की थी। चोरी की नीयत से घर में घुसा तो मौसी ने भांजे को पहचान लिया। इसके बाद उसने मौसी के हाथ-पांव बांधकर हत्या कर दी और फरार हो गया। थाना सुल्तानपुर लोधी ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला सुलझा लिया है। 

विज्ञापन


डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सुखविंदर सिंह और एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने सुखविंदर सिंह निवासी तरफहाजी के बड़े भाई जरनैल सिंह निवासी गांव तरफहाजी के घर में घुसकर माता हरबंस कौर का घर के बरामदे में सोते वक्त कपड़े से हाथ-पैर बांधकर और मुंह में रुमाल भरकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज करके जांच शुरू की।

जांच के दौरान एसआई जसपाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी मोहल्ला अरोड़ा रस्ता सुल्तानपुर लोधी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमन ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ मौसी हरबंस कौर के घर चोरी की नीयत से गया था। जहां मौसी ने उन्हें पहचान लिया। यही वजह है कि उसने और उसके तीन अन्य साथियों ने हरबंस कौर की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें