फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन में युवक अगवा, पुलिस ने कांग्रेस नेता की फैक्ट्री से छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 12:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
विज्ञापन
वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुवार शाम चार बजे घर से अगवा युवक को रात में कांग्रेस नेता की फैक्ट्री से छुड़ा लिया गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजपुरा पुलिस को दिए अपने बयान में प्रेम नगर निवासी शिवानी ने बताया कि उसका पति सनमप्रीत सिंह राजपुरा टाउन में कपड़े के थोक व्यापार का कार्य करता है ।

विज्ञापन


शाम को चार बजे वह घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो लोग आए और उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। थोड़ी देर बाद सनमप्रीत का फोन आया कि पैसों के लेनदेन के चलते उसे अगवा कर बंधक बनाकर रखा गया है। पुलिस ने अगवा युवक से संपर्क साधा तो वह केवल इतना ही बता सका कि उसे एक फैक्ट्री में बांधकर रखा गया है। फैक्ट्री का गेट नीले रंग का है। 


यह भी पढ़ें- हरियाणा में मिले 327 पॉजिटिव, करनाल में एक की मौत, अकेले गुरुग्राम में 200 से अधिक मामले
विज्ञापन


पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर रात में  होली एंदल स्कूल के पास स्थित कांग्रेसी नेता की फैक्ट्री में छापा मारकर सनमप्रीत सिंह को मुक्त करा लिया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने रिंकू शर्मा व पंकज के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी थाना प्रभारी बलविन्द्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद फैक्ट्री मालिक पर भी केस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं डीएसपी राजपुरा
डीएसपी राजपुरा अकाशदीप सिंह औलख का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि पैसों के लेनदेन के चलते सनमप्रीत को अगवा किया गया था। उसे छुड़वा लिया गया है और मौके से दो आरोपियों को काबू कर केस दर्जकर किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें