फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में जम्मू के रास्ते तस्करी: गुरदासपुर में 16 किलो से अधिक हेरोइन बरामद, चार तस्करों को दबोचा, मास्टरमाइंड की तलाश

Fri, 01 Jul 2022 06:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पुलिस ने सूचना के बाद डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सहकारी शुगर मिल पनियाड़ के पास अमृतसर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही रात करीब 10 बजे गाड़ियां शुगर मिल के पास पहुंची तो रोक लिया गया। तलाशी के दौरान उनसे 16 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर के दीनानगर पुलिस ने 16 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने चार तस्करों को दो इनोवा गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड फरार है। ये तस्कर जम्मू-कश्मीर से हेरोइन की खेप लेकर पंजाब में आ रहे थे। गिरफ्तार सभी आरोपी तरनतारन के हैं।

विज्ञापन


गुरदासपुर के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि गुरदासपुर की स्पेशल सेल टीम को गुप्त सूचना मिली कि मलकीत सिंह निवासी चीमा कलां थाना सराए अमानत खां जिला तरनतारन के संबंध पाकिस्तान में बैठे तस्करों से हैं और यह वाया जम्मू-कश्मीर अपने लोग भेजकर भारी मात्रा में हेरोइन मंगवाकर आगे बेचता है। यह जल्द ही बड़ी खेप मंगवाने जा रहा है। यही वजह है कि पिछले तीन से चार दिन से पुलिस इसकी जांच कर रही थी। 

सूचना मिली कि मलकीत सिंह ने गुरदित्त सिंह उर्फ गित्ता और भोला सिंह निवासी चीमा कलां को इनोवा क्रिस्टा और मनजिंदर सिंह मन्ना और कुलदीप सिंह गीवी, कीपा निवासी काजीकोट रोड तरनतारन को इनोवा गाड़ी देकर हेरोइन लेने भेजा है। पुलिस ने सूचना के बाद डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सहकारी शुगर मिल पनियाड़ के पास अमृतसर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। 
विज्ञापन


जैसे ही रात करीब 10 बजे गाड़ियां शुगर मिल के पास पहुंची तो रोक लिया गया। तलाशी के दौरान उनसे 16 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी जम्मू-कश्मीर से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे थे। पुलिस ने गुरदित्त सिंह, भोला सिंह, मनजिंदर सिंह और कुलदीप सिंह कीवी को दोनों इनोवा सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि मास्टरमाइंड मलकीत सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस संबंध में पुलिस ने दीनानगर थाने में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें