फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: बंधक बनाकर लाई जाती थीं लड़कियां, एक रात के दिए जाते थे 10 से 15 हजार में

Sat, 27 Oct 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
कमरों से युवक-युवती पकड़े गए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
होटल में देह व्यापार का धंधा, दूसरे शहरों से लड़कियों बंधक बनाकर लाई जाती थीं और बदले में उन्हें 10 से 15 हजार रुपये दिए जाते थे। हरियाणा के रोहतक जिले में मॉडल टाउन स्थित होटल वेस्टल से वेश्यावृत्ति के आरोप में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


10 से 15 हजार में दिल्ली और फरीदाबाद से वेश्यावृत्ति के लिए युवतियों को लाया जाता था। युवतियों को लाने से पूर्व ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से उनके फोटो भी दिखाए जाते थे। गिरोह में 20 से अधिक लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर युवतियों की फोटो भी भेजी जाती थी

whatsapp
एसपी की सुरक्षा टीम और सिविल लाइन थाना पुलिस ने मॉडल टाउन पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित होटल वेस्टल में छापेमारी की थी। वेश्यावृत्ति के आरोप में होटल के मैनेजर सोनू, बालंद गांव के अमित और फरीदाबाद और दिल्ली के लक्ष्मीनगर की दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस कई मोबाइल नंबरों की भी जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवतियों को ऑर्डर पर दिल्ली और फरीदाबाद से लाया जाता था। इसके लिए ग्राहकों को व्हाट्सऐप पर युवतियों की फोटो भी भेजी जाती थी। अधिकतर दिन में ही युवतियों को होटल में मिलवाया जाता था। होटल संचालक को भी पांच हजार रुपये कमिश्न के रूप में दिए जाते थे। दिल्ली और फरीदाबाद के भी 20 से अधिक लोग पुलिस के रडार पर आ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें